Facebook Twitter Google RSS
Showing posts with label KAVITA. Show all posts
Showing posts with label KAVITA. Show all posts

Monday, 13 June 2016

(कविता) - कचरे का ढेर (आलोक कुमार गिरि)

Ragini Srivastav     09:08:00  No comments


"कचरे का ढेर"

भोर की पौ फटते ही
वो भी उठता है,
सूरज की तरह अठखेलियाँ करता हुआ ।
मुख पर उसके
मलिन मुस्कान,
क्या ताज़ी हवा में वो
यही ढूंढ रहा है ?
जीवन चक्र में अभी से
यह प्रतिस्पर्धा ?
अभी उसने जाना ही कहाँ है,
जीने का सलीका,
मगर निपुणता में वह किसी से कम भी नहीं ।
दौड़कर, मुस्कुराकर
खिंच लेना अपनी नियति
किसी की परवाह के बिना
और
परवाह हो भी क्यों ?
आखिर लोगों ने उसे दिया ही क्या है -
'कचरे का ढेर'

                                 आलोक कुमार गिरि
                                                   (स.अ.)
                                    बेसिक शिक्षा विभाग
                                               सिद्धार्थनगर

Monday, 6 June 2016

पीछे मुड़ कर कभी न देखो (कविता)

Ragini Srivastav     04:41:00  No comments

पीछे मुड़ कर कभी न देखो, आगे ही तुम बढ़ते जाना,
उज्वल ‘कल’ है तुम्हें बनाना, वर्तमान ना व्यर्थ गँवाना।
संधर्ष आज तुमको करना है,
मेहनत में तुमको खपना है।
दिन और रात तुम्हारे अपने,
कठिन परिश्रम में तपना है।
फौलादी आशाऐं लेकर, तुम लक्ष्य प्राप्ति करते जाना,
पीछे मुड़ कर कभी न देखो, आगे ही तुम बढ़ते जाना।
इक-इक पल है बहुत कीमती,
गया समय वापस ना आता।
रहते समय न जागे तुम तो,
जीवन भर रोना रह जाता।
सत्यवचन सबको खलता है मुश्किल है सच को सुन पाना
पीछे मुड़ कर कभी न देखो, आगे ही तुम बढ़ते जाना।
बीहड़ बीयावान डगर पर,
कदम-कदम पर शूल मिलेंगे।
इस छलिया माया नगरी में,
अपने ही प्रतिकूल मिलेंगे।
गैरों की तो बात छोड़ दो, अपनों से मुश्किल बच पाना,
पीछे मुड़ कर कभी न देखो, आगे ही तुम बढ़ते जाना।
कैसे ये होते हैं अपने,
जो सपनों को तोड़ा करते हैं।
मुश्किल में हों आप अगर तो,
झटपट मुँह मोड़ा करते हैं।
एक ईश जो साथ तुम्हारे, उसके तुम हो कर रह जाना,
पीछे मुड़ कर कभी न देखो, आगे ही तुम बढ़ते जाना।

-आनन्द विश्वास

बादल गुसए

Ragini Srivastav     04:36:00  No comments

बादल गुस्साए थे
लड़ते भिड़ते आये थे
धूम धूम धड़ाम 
धूम धूम धड़ाम
बिजली चमकी बार बार 
और पानी बरसा मूसलाधार 
मुन्नी भागी मम्मी से चिपकी 
मुन्ना भागा खिड़की बंद कर दी

- रवि रंजन गोस्वामी

बन्दर मामा (बालगीत)

Ragini Srivastav     04:20:00  No comments

बन्दर मामा बना रहे थे आम के नीचे खाना ,
लड़ा हुआ था पेड़ आम से उसको मिला बहाना ,
खूब गिराए आम पद से अब में बदला लूँगा ,
आम के नीचे खाना इसको नहीं बनाने दूंगा ,
बंदर मामा ने जेसे ही दल में छोंक लगाया ,
आम ने ऊपर में बर्तन से बड़ा सा आम गिराया ,
बर्तन टूटा मामा रूठा रो-रो कर दिखलाया ,फ़ैल गई सब दल ,
आम पर ,मामा को गुस्सा आया ,
तब आम ने मामा को ,बड़े प्यार से ये समझाया ,
खूब तोड़ते आम में व्यर्थ में ,जब पेट भरा होता हे ,
व्यर्थ तोड़ने का फल मामा ऐसा ही होता हे ,
खूब खाओ और खिलाओ मुझ को दुख न होगा ,
व्यर्थ यदि फल तोड़ोगे तो फिर ऐसा ही होगा ,
बन्दर मामा कान पकड़ कर आम के,आम के आगा आया ,
माफ़ करदो आम राजा अब न ऐसा होगा ,
आज से जंगल का रखवाला बन्दर मामा होगा  

- दीपक श्रीवास्तव 'नादान'
   चंदेरी -जिला अशोकनगर, एमपी

मामा आए, मामा आए (बालगीत)

Ragini Srivastav     04:18:00  No comments

मामा आए, मामा आए
मामा आए, क्या क्या लाए

        मामा लाए चना चबेना
        मामा लाए तोता मैना
        मामा लाए खेल खिलौना
        मामा लाए बुड्डा बौना
        मामा लाए बानर भालू
        मामा लाए बैंगन आलू
        मामा लाए गुड्डा गुड़िया
        मामा लाए मीठी पुड़िया

                       -अमरनाथ

पानी की बर्बादी

Ragini Srivastav     04:15:00  No comments


मत करो मुझको बर्बाद, इतना तो तुम रखो याद।
प्यासे ही तुम रह जाओगे, मेरे बिना न जी पाओगे।

कब तक बर्बादी का मेरे, तुम तमाशा देखोगे,
संकट आएगा जब तुम पर, तब मेरे बारे में सोचोगे।

संसार में रहने वालों को, मेरी जरूरत पड़ती है,
मेरी बर्बादी के कारण, मेरी उम्र भी घटती है।

ऐसा न हो इक दिन मैं, इस दुनिया से चला जाऊं
खत्म हो जाए खेल मेरा, लौट के फिर न वापस आऊं।

पछताओगे रोओगे तुम, नहीं बनेगी कोई बात,
सोचो समझो करो फैसला, अब तो ये है तुम्हारे हाथ।

मेरे बिना इस दुनिया में, जीना सबका मुश्किल है,
अपनी नही भविष्य को सोचो, भविष्य भी इसमें शामिल है।

मुझे ग्रहण कर सभी जीव, अपनी प्यास बुझाते हैं,
कमी मेरी पड़ गई अगर तो, हर तरफ सूखे पड़ जाते हैं।

सतर्क हो जाओ बात मान लो, मेरी यही कहानी है।
करो फैसला मिलकर आज, मत करो मुझको बर्बाद,
इतना तो तुम रखो याद।

- रवि श्रीवास्तव

रवि श्रीवास्तव रायबरेली, उत्तर प्रदेश से संबंध रखते हैं। आप कविता, व्यंग्य, आलेख व कहानी लेखन करते हैं।

हम होंगे सबमें पास

Ragini Srivastav     04:11:00  No comments

हम होंगे सबमें पास

Author:अभिषेक कुमार अम्बर

हम होंगे सबमें पास
हम होंगे सबमें पास
हम होंगे सबमें पास
एक दिन
हो..हो..हो..

सोते है बिंदास,
लिखते है बकवास,
फिर भी है विश्वास,
मार्क्स मिलेंगें झक्कास...
एक दिन...
हो..हो..हो..

सबके अलग अलग एजेंडें,
आजमाते नए नए हथकंडे,
कजब पेपर में आते अण्डे,
चलते टीचर जी के डण्डे,
फिर भी रखते पूरी आस...
हम होंगे सबमें पास...
एक दिन...
हो..हो..हो..

व्हाट्सएप पर होता है सवेरा,
फेसबुक पर डालते है डेरा,
पुस्तक न आती हमें रास,
करते खुद से हैं अरदास,
न हमें इस झंझट में फ़ांस,
हम होंगे सबमें पास...
एक दिन...
हो..हो..हो..

Find Any Product and Win Prizes

>

Recent news

recent

About Us