Facebook Twitter Google RSS
Showing posts with label KAHANI. Show all posts
Showing posts with label KAHANI. Show all posts

Monday, 6 June 2016

आत्मा की खेती

Ragini Srivastav     04:04:00  No comments

आत्मा की खेती

तथागत एकबार काशी में एक किसान के घर भिक्षा माँगने चले गये। भिक्षा पात्र आगे बढ़ाया। किसान ने एकबार उन्हें ऊपर से नीचे तक देखा। शरीर पूर्णाग था। वह किसान कम पूजक था। गहरी आँखों से देखता हुआ बोला- “मैं तो किसान हूँ। अपना परिश्रम करके अपना पेट भरता हूँ। साथ में और भी कई व्यक्तियों का। तुम क्यों बिना परिश्रम किये भोजन प्राप्त करना चाहते हो?”

बुद्ध ने अत्यन्त ही शान्त स्वर में उत्तर दिया- “ मैं भी तो किसान हूँ। मैं भी खेती करता हूँ। किसान ने आश्चर्य में भरकर प्रश्न किया- ‘फिर ............. आप क्यों भिक्षा माँग रहे हैं?

भगवान् बुद्ध ने किसान की शंका का समाधान करते हुए कहा- “हाँ वत्स! मैं भी खेती करता हूँ। पर वह खेती आत्मा की है। मैं ज्ञान के हल श्रद्धा के बीज बोता हूँ। तपस्या के जल से सींचता हूँ। विनय मेरे हल की हरिस, विचारशीलता फाल और मन नरैली है। सतत् अभ्यास का यान मुझे उस गन्तव्य की और ले जा रहा है। जहाँ न दुख है - न सन्ताप मेरी इस खेती से अमरता की फसल लहलहाती है। तब यदि तुम मुझे अपनी खेती का कुछ भाग दो- और मैं तुम्हें अपनी खेती का कुछ भा दूँ- तो सौदा अच्छा न रहेगा?”

किसान की समझ में बात आ गई और व तथागत के चरणों में अनवरत हो गया।

गुरु का उपहास नहीं !!!!!!

Ragini Srivastav     04:00:00  No comments

गुरु का उपहास नहीं !!!!!!!

कवि इकबाल को अरबी, फारसी का विद्वान बनाने का श्रेय उनके गुरु मौलवी मीरहसन को था। इकबाल में शायरी के प्रति रुचि जागृत करने वाले भी यही मौलवी साहब थे। अतः अपने गुरु के प्रति इकबाल जीवन भर श्रद्धा व्यक्त करते रहे।

एकबार अंग्रेजी सरकार ने प्रसन्न होकर इकबाल को ‘सर’ की उपाधि से सम्मानित किया। इकबाल ने वह उपाधि लेने से इन्कार करते हुए कहा- ‘जब तक मेरे गुरु का सम्मान नहीं किया जाता जब तक मैं किसी भी उपाधि को ग्रहण काने का अधिकारी नहीं हूँ क्योंकि आज की स्थिति तक पहुँचाने वाले तो मेरे गुरु ही हैं।

इकबाल की शर्त मंजूर कर ली गई। पहले उनके उस्ताद मीरहसन को ‘शम्म-उल-उलेमा’ का खिताब दिया गया और बाद को इकबाल ने उपाधि ग्रहण की।

आज जब शिष्यों द्वारा गुरुओं का घेराव किया जा रहा हो और उनकी बात को उपहास के रूप में माना जा रहा हो तो उस समय यह घटना प्रकाश की एक किरण के समान दोनों को ही अपने सम्बन्ध सुधारने के लिए प्रेरणा प्रदान कर रही है।

कोयल और चींटी

Ragini Srivastav     03:56:00  No comments

कोयल और चींटी-

कोयल और चींटी उद्यान में एक साथ रहकर आनन्द पूर्वक जीवन व्यतीत कर रही थीं। कोयल आम के वृक्ष पर बैठ सुमधुर गीत गाकर पथिकों को आनी ओर आकर्षित करती रहती थी, तो चींटी वृक्ष की जड़ के पास एक छोटे छिद्र में रहकर दिन रात अपनी भोजन व्यवस्था में जुटी रहती थी। एक दिन चींटी ने कोयल को बसंत में अठखेलियाँ करते देखा तो मन-ही मन सोचने लगी, सदैव दिन एक से तो रहते नहीं। थोड़े दिन बाद ही पतझड़ आया, पत्ते गिरने लगे। फूल मुरझाने लगे, अब कोयल की सहायता करने वाला कोई मित्र न था। उसने दूर-दूर तक सहायता के लिए दृष्टि डाली, अन्त में वह चींटी के पास गई और बड़ी नम्रता से सहायता के लिये याचना की।

चींटी बोली- ‘जब तुम झूम-झूमकर गाती और अठखेलियाँ करती थी तब शायद तुम भूल गई थी कि प्रत्येक बसंत के बाद पतझड़ भी आता है। प्रत्येक मार्ग का अन्त तो कहीं होता ही हैं। मैंने पतझड़ का ध्यान रखा। श्रम को समझा और अब मैं तुम्हारी मदद की स्थिति में हूँ।

Find Any Product and Win Prizes

>

Recent news

recent

About Us