Facebook Twitter Google RSS
Showing posts with label 7th Pay. Show all posts
Showing posts with label 7th Pay. Show all posts

Wednesday, 7 December 2016

यूपी के 21 लाख कर्मचारियों को केंद्र के समान सातवें वेतन की सिफारिश

Ragini Srivastav     18:05:00  No comments

यूपी के 21 लाख कर्मचारियों को केंद्र के समान सातवें वेतन की सिफारिश

सातवें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों को प्रदेश में लागू करने के बारे में गठित राज्य वेतन समिति ने अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सौंप दी है।

लखनऊ (राज्य ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के 21 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को सातवें वेतन की सौगात देने की कवायद एक कदम और आगे बढ़ी है। सातवें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों को प्रदेश के विभिन्न वर्गों के कर्मचारियों पर लागू करने के बारे में विचार करने के लिए गठित राज्य वेतन समिति ने अपनी पहली रिपोर्ट बुधवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सौंप दी है। सूत्रों के मुताबिक राज्य वेतन समिति ने अपनी रिपोर्ट में विभिन्न वर्गों के कर्मचारियों के लिए प्रस्तावित सातवें वेतन के ढांचे को केंद्र सरकार के समान रखने की सिफारिश की है।

अध्यक्ष जी.पटनायक की अगुआई में राज्य वेतन समिति के सभी सदस्यों ने मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर जाकर उन्हें अपनी रिपोर्ट सौंपी। इस मौके पर प्रमुख सचिव वित्त अनूप चंद्र पाण्डेय भी मौजूद थे। सूत्रों के अनुसार समिति ने सातवें वेतनमान को पहली जनवरी, 2016 से लागू करने की सिफारिश की है। राज्य वेतन समिति की रिपोर्ट मिलने पर सरकार इस पर जल्द ही कैबिनेट की मुहर लगवाएगी। सरकार को यह तय करना होगा कि रिपोर्ट की सिफारिशों को कब से लागू करना है। चुनावी साल होने के कारण माना जा रहा है कि सरकार जल्दी से जल्दी कर्मचारियों को सातवें वेतन की सौगात देना चाहेगी। उम्मीद जतायी जा रही है कि सरकार नये साल की शुरुआत यानी जनवरी में कर्मचारियों को यह तोहफा दे सकती है

सातवें वेतन की सिफारिशें पहली जनवरी 2016 से लागू होनी हैं, इसलिए सरकार को कर्मचारियों को दिये जाने वाले एरियर के भुगतान की प्रक्रिया भी तय करनी पड़ेगी। राज्य सरकार ने छठवें वेतनमान के समय कर्मचारियों को एरियर का भुगतान तीन सालाना किस्तों में किया था। पहली किस्त में कुल एरियर का 20 प्रतिशत और बाकी दो किस्तों में 40-40 प्रतिशत का भुगतान हुआ था। भत्तों को लेकर केंद्रीय आयोग ने कोई सिफारिश नहीं की है, इसलिए राज्य वेतन समिति भी अपने पहले प्रतिवेदन में इस पर खामोश है। अमूमन राज्य कर्मचारियों को महंगाई भत्ता भी केंद्रीय कार्मिकों के समतुल्य मिलता है।

Monday, 28 November 2016

सातवें वेतन समिति की रिपोर्ट तैयार, सीएम से मांगा समय

Ragini Srivastav     16:17:00  No comments

सातवें वेतन समिति की रिपोर्ट तैयार, सीएम से मांगा समय

सातवें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों को प्रदेश के विभिन्न वर्गों के कर्मचारियों पर लागू करने के लिए गठित राज्य वेतन समिति ने अपनी पहली रिपोर्ट तैयार कर ली है।

    सूबे के 21 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को सातवें वेतन आयोग की सौगात जल्द मिलने की उम्मीद है। सातवें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों को प्रदेश के विभिन्न वर्गों के कर्मचारियों पर लागू करने के बारे में विचार करने के लिए गठित राज्य वेतन समिति ने अपनी पहली रिपोर्ट तैयार कर ली है। समिति के अध्यक्ष जी.पटनायक ने रिपोर्ट सौंपने के लिए मुख्यमंत्री से समय मांगा है। संभावना है कि समिति की रिपोर्ट मुख्यमंत्री को इसी महीने सुपुर्द कर दी जाएगी। 
सूत्रों के मुताबिक, रिपोर्ट में विभिन्न वर्गों के कर्मचारियों के लिए प्रस्तावित सातवें वेतन के ढांचे को केंद्र सरकार के समतुल्य रखा गया है। राज्य वेतन समिति की रिपोर्ट मिलने के बाद सरकार इस पर अगले माह कैबिनेट की मुहर लगवाएगी। सरकार को यह तय करना होगा कि रिपोर्ट की सिफारिशों को कब से लागू करना है। चुनावी वर्ष होने के कारण माना जा रहा है कि सरकार जल्दी से जल्दी कर्मचारियों को सातवें वेतन की सौगात देना चाहेगी। संभावना जतायी जा रही है कि सरकार नये साल की शुरुआत यानी जनवरी में कर्मचारियों को यह तोहफा दे सकती है। राज्य सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष के बजट में कर्मचारियों को सातवें वेतन के भुगतान के लिए धनराशि की व्यवस्था की है। 
चूंकि सातवें वेतन की सिफारिशें पहली जनवरी, 2016 से लागू होनी हैं, लिहाजा सरकार को कर्मचारियों को दिये जाने वाले एरियर के भुगतान की प्रक्रिया भी तय करनी होगी। छठवें वेतनमान के समय राज्य सरकार ने कर्मचारियों को एरियर का भुगतान तीन वार्षिक किस्तों में किया था। पहली किस्त में कुल एरियर का 20 प्रतिशत और बाकी दो किस्तों में 40-40 फीसद का भुगतान हुआ था। चूंकि भत्तों को लेकर केंद्रीय आयोग ने कोई सिफारिश नहीं की है, लिहाजा राज्य वेतन समिति ने भी अपने पहली प्रतिवेदन में इस पर चुप्पी साधी है। वैसे राज्य कर्मचारियों को महंगाई भत्ता भी केंद्रीय कार्मिकों के समतुल्य मिलता है।

Tuesday, 5 July 2016

यूपी सरकार जल्द ही देगी कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग की सौगात

Ragini Srivastav     16:19:00  No comments

यूपी सरकार जल्द ही देगी कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग की सौगात

केंद्र सरकार द्वारा सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को मंजूरी देने के बाद प्रदेश सरकार भी अपने कर्मचारियों के लिए इसे लागू करने में जुट गई है।

सूबे के वित्त महकमे ने इस बाबत सातवें वेतन समिति के गठन के लिए प्रस्ताव तैयार कर कैबिनेट से मंजूरी लेने की कार्रवाई शुरू कर दी है। कैबिनेट की अगली बैठक में इस बारे में फैसला हो सकता है।

शासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियों पर केंद्र के निर्णय के मद्देनजर प्रदेश सरकार को तीन फैसले करने हैं।

पहला, आयोग की जिन संस्तुतियों को केंद्र ने स्वीकार किया है, सहमत होने की दशा में उसे स्वीकार किया जाए। दूसरा, संस्तुतियों को प्रदेश के परिप्रेक्ष्य में लागू करने के लिए सातवें वेतन समिति का गठन करने की मंजूरी दी जाए।

तीसरा, वेतन समिति के अध्यक्ष व सदस्यों का चयन किया जाए। अधिकारी के मुताबिक वित्त विभाग ने इस संबंध में कैबिनेट नोट तैयार कर विभिन्न विभागों से परामर्श लेने का काम शुरू कर दिया है।

Thursday, 30 June 2016

पेंशन बढ़ोतरी में आठ फीसदी का नुकसान

Ragini Srivastav     16:26:00  No comments

पेंशन बढ़ोतरी में आठ फीसदी का नुकसान

सातवां वेतन आयोग केंद्रीय पेंशनरों के लिए उतना फायदेमंद नहीं रहा, जितना छठवां वेतन आयोग था। छठवें वेतन आयोग में पेंशन में 40 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी जबकि अबकी यह वृद्धि 32 फीसदी तक ही सीमित रह गई। कहने को 125 फीसदी डीए मूल पेंशन में मर्ज कर दिया जाएगा लेकिन इसमें भी पेंशनरों को विशेष लाभ नहीं होने वाला। अबकी डीए गणना के फार्मूले में संशोधन कर दिया गया है, सो पहले के मुकाबले डीए बढ़ोतरी अब आधी होगी।

वतर्मान में केंद्रीय पेंशनरों को 125 फीसदी डीए समेत मूल पेंशन का 2.25 कनवर्जन फैक्टर के तहत कुल पेंशन का भुगतान हो रहा है। उदाहरण के तौर पर किसी का मूल पेंशन 10 हजार है तो उसमें कनवर्जन फैक्टर 2.25 का गुणा करने पर उसे कुल पेंशन 22 हजार 500 रुपये मिल रही है। सातवें वेतन आयोग में कनवर्जन फैक्टर 2.57 कर दिया गया है। यानी अब 25 हजार 700 रुपये पेंशन मिलेगी। ऐसे में कुल पेंशन में 3200 रुपये की वृद्धि होगी। पेंशनर को 3200 रुपये का लाभ मिलेगा। यदि कनवर्जन फैक्टर बढ़ाकर 2.65 किया गया होता तो कुल पेंशन पिछली बार के बराबर 26 हजार 500 रुपये हो जाती यानी चार हजार रुपये (मूल पेंशन में 40 फीसदी) बढ़ोतरी का लाभ मिलता। 

छठवें वेतन आयोग के मुकाबले सातवें वेतन आयोग में कनवर्जन फैक्टर में 0.32 की कमी आ जाने से पेंशनरों को आठ फीसदी का नुकसान हुआ है। आल इंडिया ऑडिट एंड एकाउंट एसोसिएशन के पूर्व सहायक महासचिव एवं सिविल एकाउंट्स ब्रदरहुड के पूर्व अध्यक्ष हरिशंकर तिवारी का कहना है कि 125 फीसडी डीए जनवरी-2016 से मूल पेंशन में मर्ज हो जाएगा और डीए शून्य मान लिया जाएगा। इसके बाद पूरी पेंशन को मूल पेंशन मानते हुए उस पर डीए वृद्धि का लाभ दिया जाएगा लेकिन इससे पेंशनरों को विशेष लाभ नहीं होगा। दरअसल, डीए गणना के फार्मूले में संशोधन के बाद बढ़ोतरी दर कम हो जाएगी। उदाहरण के तौर पर पहले छह फीसदी डीए मिलता था तो अब दो या तीन फीसदी बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा। ऐसे में धनराशि में खास फायदा नहीं होगा। 

वर्तमान में आपको जितनी मूल पेंशन मिल रही है, उसमें कनवर्जन फैक्टर 2.57 से गुणा कर दें। प्राप्त परिणाम ही कुल पेंशन होगी। अगर आपने पेंशन सारांशीकरण करा रखा है तो उस राशि को कुल पेंशन से घटा दें और जो परिणाम सामने आएगा, वह धनराशि पेंशन के रूप में आपके हाथ आएगी।

वेतन आयोग के खिलाफ प्रदर्शन, वित्त मंत्री का पुतला फूंका

Ragini Srivastav     16:22:00  No comments

वेतन आयोग के खिलाफ प्रदर्शन, वित्त मंत्री का पुतला फूंका

सातवां वेतन आयोग लागू किए जाने की घोषणा के बाद भी कर्मचारियों का विरोध जारी है। आयकर, सीडीए पेंशन समेत तमाम विभागों के कर्मचारियों ने 11 जुलाई से प्रस्तावित बेमियादी हड़ताल को अपने समर्थन का एलान किया है। वहीं, राज्यकर्मियों ने भी वेतन आयोग की विसंगतियों के खिलाफ प्रस्तावित हड़ताल में शामिल होने की घोषणा की है। इस मुद्दे पर बृहस्पतिवार को आयकर विभाग, विकास भवन मेें प्रदर्शन हुआ तो पीडब्ल्यूडी में वित्त मंत्री का पुतला फूंका गया। 

नेशनल ज्वाइंट काउंसिल ऑफ एक्शन के बैनर तले आयकर कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर वेतन आयोग की संस्तुतियों के विरोध में बृहस्पतिवार को जेसीए के सभी सदस्यों ने भोजनावकाश में इलाहाबाद मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान आयोजित सभा में शाखा सचिव नंदन कुमार सोनकर हड़ताल को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार ने न सिर्फ न्यूनतम मजदूरी की मांग को ठुकराया, बल्कि अन्य अनिवार्य भत्तों में भी कटौती कर दी।

प्रदर्शन में आयकर कर्मचारी महासंघ के संयुक्त सचिव मकरध्वज मौर्य, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार, जोनल सचिव लाल बहादुर यादव समेत योगेश्वर राय, अंजन चटर्जी, श्रीनाथ, लालता प्रसाद, यशवंत कुमार, नीरज पांडेय, कुलदीप गुप्ता आदि शामिल रहे। वहीं, अखिल भारतीय रक्षा लेखा कर्मचारी संघ के बैनर तले अध्यक्ष केके चौधरी के नेतृत्व में हुई बैठक में सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियों की भर्त्सना की गई और प्रस्तावित बेमियादी हड़ताल को समर्थन देने की घोषणा की गई। बैठक में अनुराग शुक्ला, संतोष शुक्ला, अजय मालवीय, मुकेश पाल, पवन गुप्ता आदि शामिल रहे।

उधर, विकास भवन कर्मचारी महासंघ के बैनर तले विकास भवन परिसर में सातवें वेतन आयोग के खिलाफ प्रदर्शन और बैठक की गई। महासंघ के अध्यक्ष नरसिंह के नेतृत्व में हुई बैठक में तय हुआ कि प्रस्तावित बेमियादी हड़ताल में राज्य कर्मचारी भी बढ़चढ़कर हिस्सा लेंगे। बैठक एवं प्रदर्शन में नन्हकू राम यादव, राम चंद्र, सैयद मकसूद अब्बास रिजवी, शैलेंद्र तिवारी, कमल कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। पीडब्ल्यूडी में सातवें वेतन आयोग के खिलाफ वित्त मंत्री का पुतला फूंका गया और हड़ताल की घोषणा की गई। इस दौरान अरुण पांडेय, श्याम सूरत पांडेय, बसंत त्रिपाठी, वीरेंद्र पाल, सतीश पुरी आदि मौजूद रहे। वहीं, पीडब्ल्यूडी में हुई राज्य कर्मचारी महासंघ की बैठक मेकं जिलाध्यक्ष नागेश्वर गिरि समेत अश्विनी श्रीवास्तव, रिशंकर ओझा, सुदामा शर्मा आदि ने सातवें वेतन आयोग की निंदा की। 

जानें कैसे मिलेंगी सांतवें वेतन आयोग में सरकारी कर्मियों को छुट्टियां

Ragini Srivastav     01:23:00  No comments

जानें कैसे मिलेंगी सांतवें वेतन आयोग में सरकारी कर्मियों को छुट्टियां

नई दिल्ली। बुधवार को केंद्र की मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को सांतवें वेतन आयोग की गुड न्यूज दी। करीब एक करोड़ लोगों को इस नए सांतवें वेतन आयोग से फायदा मिलेगा साथ की रिटायर हो चुके कर्मियों को भी सरकार की ओर से फायदा दिया जाएगा। पिछले काफी समय से इस वेतन आयोग को लेकर काफी जद्दोजहद का माहौल था।

खैर अब जबकि यह लागू हो चुका है केंद्रीय कर्मियों ने राहत की सांस ली है। इस वेतन आयोग में कई ऐसी बातें हैं जो काफी राहत वाली हैं जैसे छुट्टियों का सिस्टम, कैसे केंद्रीय कर्मियों को छुट्टियां मिलेंगी वगैरह वगैरह। आइए आज आपको इस वेतन आयोग में शामिल ऐसी ही कुछ खास बातों के बारे में बताते हैं।

सबका पे स्केल अलग अलग

इस वेतन आयोग के साथ ही वर्तमान पे बैंड और ग्रेड को खत्म किया गया। नागरिकों, डिफेंस पर्सनल और मिलिट्री नर्सिंग सर्विस से जुड़े लोगों के लिए अब अलग-अलग पे स्केल होगा।सभी मौजूदा स्तरों का ध्‍यान रखा गया है और सबकी सैलरी अगर बढ़ेगी तो उसमें भी कुछ नियमों का पालन होगा।अब निम्नतम सैलरी प्रति माह 7,000 रुपए से लेकर 18,000 रुपए होगी। नए भर्ती होने क्लास वन ऑफिसर की शुरुआती सैलरी 56,000 रुपए होगी।कई स्तरों पर डीए का जायजा लेने के बाद सरकारी कर्मियों की सैलरी और पेंशन में एक जनवरी 2016 से 14.29 प्रतिशत का इजाफा।सैलरी में इजाफा तीन प्रतिशत की दर से होगा। यह इजाफा कर्मियों की बेसिक पे पर लागू होगा।कैबिनेट ने डिफेंस पे में सुधार किया है। अब इंडेक्स ऑफ रैशनलाइजेश फॉर लेवल 13A ब्रिगेडियर के लिए, लेवल 12A लेफ्टिनेंट कर्नल के लिए और 13 कर्नल के लिए तय किया गया है।इसके बाद आर्मी ऑफिसर की सैलरी को कंबाइंड आर्म्‍ड पुलिस फोर्सेज यानी सीएपीएफ के स्तर पर लाई गई है।डिफेंस सेक्टर में ग्रेच्‍युटी को 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख कर दिया गया है। जब कभी भी डीए में 50 प्रतिशत का इजाफा होगा ग्रेच्‍युटी 25% बढ़ जाएगी।

कैसे मिलेंगी छुट्टियां

हास्पिटल लीव, स्पेशल डिसेब्लिटी लीव और सीक लीव को अब एक साथ कर दिया गया है।इस नए सिस्टम को 'वर्क रिलेटेड इलनेस एंड इंजरी' यानी डब्‍ल्‍यूआरआईएल नाम दिया गया है।इस दौरान हास्पिटल में रहने पर कर्मी को पूरी सैलरी और एलाउंस दिए जाएंगे।कैबिनेट ने घर बनवाने के लिए लिए जाने वाले एडवांस को बढ़ाकर 7.50 लाख से 25 लाख तक कर दिया है।सरकार ने चार इंट्रेस्ट फ्री एडवांस की व्यवस्था भी शुरू की है।इसमें मेडिकल ट्रीटममेंट, ट्रांसफर के दौरान ट्रैवेल का खर्च, कर्मी के घर में बीमार व्यक्ति के लिए टीए और एलटीसी को बरकरार रखा गया है।बाकी सारे इंट्रेस्ट फ्री भत्तों की व्यवस्था को पूरी तरह से खत्म कर दिया गया है।

Wednesday, 29 June 2016

राज्य सरकार को 7वां वेतन आयोग लगाने के लिए केंद्र के अधिसूचना का इंतजार

Ragini Srivastav     17:30:00  No comments

केंद्रीय कैबिनेट द्वारा सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को मंजूरी दिए जाने के बाद यूपी सरकार भी सातवां वेतन देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने से प्रदेश के करीब 22 लाख कर्मचारी, शिक्षक और पेंशनरों को लाभ मिलेगा।

अभी तक की जानकारी के अनुसार 18 फीसदी से 24 फीसदी तक का लाभ कर्मचारियों से लेकर पेंशनरों को मिलेगा। सूत्रों के अनुसार यूपी सरकार को सातवें वेतन आयोग को लागू करने के लिए केंद्र सरकार की अधिसूचना जारी होने का इंतजार है। केंद्र की अधिसूचना जारी होते ही यूपी सरकार उच्च स्तरीय कमेटी का गठन करेगी। छठवां वेतन देने गठित की गई कमेटी की तर्ज पर किसी रिटायर आईएएस अधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी बनाई जाएगी। कमेटी छह माह में रिपोर्ट देगी।

यूपी सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष-2016-17 के वार्षिक बजट में करीब 23 हजार करोड़ का अतिरिक्त प्राविधान सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने के लिए ही किया है। सचिव वित्त अजय अग्रवाल का कहना है कि सरकार को सूबे के अधिकारियों और कर्मचारियों को सातवां वेतन देने में कोई दिक्कत नहीं आएगी। सरकार ने पहले से ही बजट में पर्याप्त अतिरिक्त धनराशि का प्राविधान किया है।

आईएएस, आईपीएस और आईएफएस को तत्काल मिलेगा लाभ 
अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारियों आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारियों को केंद्र की अधिसूचना जारी होने के बाद तत्काल बाद यूपी सरकार सातवें वेतन आयोग का लाभ दे देगी। जबकि प्रदेश काडर के अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनरों को कमेटी की रिपोर्ट के बाद यह लाभ दिया जाएगा।

सातवें वेतन आयोग की निकाली शवयात्रा, होगी हड़ताल

Ragini Srivastav     17:21:00  No comments

सातवें वेतन आयोग की निकाली शवयात्रा, होगी हड़ताल

जासं, इलाहाबाद: केंद्र सरकार के सातवें वेतन आयोग से केंद्रीय कर्मचारी नाखुश हैं। उन्होंने इसे बेहद निराशाजनक करार दिया है। रेल कर्मचारियों के संगठनों ने तो बाकायदा हड़ताल और आंदोलनों का ऐलान कर दिया है। दूसरे विभागों के कर्मचारी भी आयोग की संस्तुतियों से खासे नाराज हैं और आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं।

नार्थ सेंट्रल रेलवे इंपलाइज संघ के मंडल मंत्री गोबिंद सिंह ने कहा कि इन सिफारिशों में पुरानी संस्तुति के अलावा कुछ भी नहीं है। इसलिए यह केवल छलावा है। उन्होंने कर्मचारियों से हड़ताल के लिए तैयार रहने को कहा। नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवेमेन के महासचिव डॉ. राघवैया ने कहा कि सातवां वेतन आयोग बेहद निराशाजनक है। इसलिए पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 11 जुलाई को सुबह छह बजे से कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे।

नार्दन रेलवे मेन्स यूनियन प्रयाग ने तो बाकायदा सातवें वेतन आयोग की अर्थी निकालकर विरोध जताया। साथ ही केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली की तीखी आलोचना की। कर्मचारियों ने वित्तमंत्री को कर्मचारी विरोधी करार दिया। इस मौके पर शाखा मंत्री एलए जाफरी समेत अनेक कर्मचारी थे। रेल कर्मचारी संगठनों की तर्ज पर अन्य विभागों के कर्मचारी भी आयोग की सिफारिशों से नाराज हैं। केंद्रीय कर्मचारी संघ समन्वय समिति के इलाहाबाद शाखा अध्यक्ष टीपी मिश्र और महासचिव बजरंग बली गिरि ने कहा कि नवंबर में जो संस्तुति हुई थी उसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। कर्मचारियों का हित नहीं देखा गया है। इस आयोग की घोषणा केवल कर्मचारियों का ध्यान बांटने के लिए की गई है। इसलिए कर्मचारी 11 जुलाई से पूर्व निर्धारित हड़ताल पर अडिग हैं।

राज्य कर्मचारी भी खफा, देंगे हड़ताल में साथ

इलाहाबाद : सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट ने जहां केंद्रीय कर्मियों को निराश किया है, वहीं राज्य कर्मचारी भी इससे खासे नाराज हैं। उप्र राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष नरसिंह ने कहा कि न्यूनतम वेतन 26000 रुपये से कम स्वीकार्य नहीं है। इसके विरोध में 11 जुलाई को होने वाली केंद्रीय कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल में राज्य कर्मचारी पूरी तरह साथ हैं। राज्य कर्मचारी भी 11 जुलाई से जोरदार हड़ताल करेंगे। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार कर्मचारी विरोधी है। अटल सरकार ने जहां पेंशन बंद की थी, वहीं मोदी सरकार ने यह निराशाजनक आयोग दिया है। कर्मचारी इसका करारा जवाब देंगे। राज्य कर्मचारी महासंघ इलाहाबाद के अध्यक्ष नागेश्वर गिरि ने निराशा जताते हुए कहा कि जब केंद्रीय कर्मचारियों को कुछ नहीं मिला तो जाहिर है राज्य कर्मचारियों को भी नहीं मिलेगा।

सातवें वेतन आयोग पर न राज्य कर्मचारी संतुष्ट न पेंशनरों को खुशी, शिक्षक भी नाराज

Ragini Srivastav     17:02:00  No comments

सातवें वेतन आयोग पर न राज्य कर्मचारी संतुष्ट न पेंशनरों को खुशी, शिक्षक भी नाराज

सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट से न तो राज्य कर्मचारी संतुष्ट हैं और न पेंशनरों को ही खुशी हुई है। शिक्षक संगठनों और निगमों के कर्मचारियों को भी यह रिपोर्ट रास नहीं आई है। कर्मचारी, शिक्षक तथा पेंशनर संगठनों ने केंद्र सरकार पर चालाकी से राज्य कर्मचारियों की जेब पर कैंची चलाने का आरोप लगाया है।

राज्य कर्मचारियों का कहना है कि बढ़ोतरी का जो फॉर्मूला बनाया गया है, उससे केंद्र सरकार भले ही कर्मचारियों के वेतन में 23.55 प्रतिशत बढ़ोतरी का एलान कर रही हो लेकिन राज्य कर्मचारियों के वेतन में वास्तव में 14.5 प्रतिशत ही बढ़ोतरी होगी क्योंकि उन्हें केंद्रीय कर्मचारियों के समान भत्ते नहीं मिलते हैं। कर्मचारियों व शिक्षकों में पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली न होने से भी निराशा है।
 
वेतन आयोग की रिपोर्ट पर किसी भी श्रेणी या संवर्ग के कर्मचारी संगठन ने खुशी नहीं जताई है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मुताबिक, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के वेतन में मात्र 3 से 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है तो तृतीय श्रेणी कर्मचारियों को 6 से 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ही लाभ दिया गया है।

अलबत्ता अधिकारियों के वेतन में 25 से 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी करके उन पर दरियादिली दिखाई गई है। कर्मचारियों की न्यूनतम वेतन 26,000 रुपये करने की मांग भी नहीं मानी गई।

Find Any Product and Win Prizes

>

Recent news

recent

About Us