Facebook Twitter Google RSS

Saturday, 11 June 2016

बौद्ध सर्किट से जोड़े जाएंगे श्रावस्‍ती, कुशीनगर व कपिलवस्तु

Ragini Srivastav     19:32:00  No comments

बौद्ध सर्किट से जोड़े जाएंगे श्रावस्‍ती, कुशीनगर व कपिलवस्तु

    

बौद्ध पर्यटन स्थली श्रावस्ती के दिन बहुरने वाले हैं। बौद्ध सर्किट विकास योजना के तहत यहां भी विश्व पर्यटन स्तर की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। शनिवार को केन्द्रीय पर्यटन सचिव विनोद जुत्सी ने यहां पहुंच कर जायजा लिया। उन्होंने बताया कि श्रावस्ती, कुशीनगर और कपिलवस्तु को एक सर्किट से जोड़ कर विकास कार्य कराया जाएगा। जिसकी रिपोर्ट देर शाम तक प्रधानमंत्री को सौंप दी जाएगी।

श्रावस्ती के विकास की संभावनाओं को तलाशने आए केन्द्रीय पर्यटन सचिव विनोद जुत्सी ने जेतवन विहार, थाई डेन महामंकोल मंदिर और सहेट-महेट आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि बौद्ध सर्किट का विकास करने के लिए केन्द्र सरकार तेजी से काम कर रही है। श्रावस्ती में एक म्यूजियम बनेगा। जिसमें भगवान बुद्ध की जीवनी सजीव प्रदर्शित की जाएगी। यह विश्व स्तर का होगा। 

इसी के साथ वर्मा मंदिर के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर का यात्री सुविधा केन्द्र और पार्किंग का भी निर्माण कराया जाएगा। इसी के साथ श्रावस्ती को हवाई सुविधा से जोड़ने के लिए कटरा एयरपोर्ट को चालू कराया जाएगा। इस मौके पर उनके मंत्रालय से संबंधित अनेक अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी नितीश कुमार तथा सीडीओ एनपी सिंह भी मौजूद रहे।

Ragini Srivastav


Lorem ipsum dolor sit amet, consectetuer adipiscing elit. Ut odio. Nam sed est. Nam a risus et est iaculis adipiscing. Vestibulum ante ipsum faucibus luctus et ultrices.
View all posts by Naveed →

0 comments :

Find Any Product and Win Prizes

>

Recent news

recent

About Us