नैतिक ज्ञान की चलेगी अनोखी कक्षा
जासं, इलाहाबाद : सरकारी स्कूलों में अनोखी कक्षा लगेगी। पढ़ाई के साथ ही नैतिक ज्ञान पर फोकस किया जाएगा। विद्यार्थियों के व्यक्तित्व को निखारने के उद्देश्य से यह कक्षा संचालित की जाएगी।
स्कूलों में छात्र-छात्राओं को ¨हदी, गणित, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान समेत कई विषय पढ़ाए जा रहे हैं। नैतिक ज्ञान की पढ़ाई नहीं होने से विद्यार्थी संस्कार भूलते जा रहे हैं। इस वजह से उनके व्यक्तित्व विकास में कमी आ रही है। इस वजह से जुलाई माह में स्कूल खुलने के बाद अन्य विषयों की तरह नैतिक ज्ञान की कक्षा भी लगेगी। शिक्षक छात्र-छात्राओं को नैतिक ज्ञान की सीख देंगे। ताकि उन्हें मानसिक तौर पर परिपक्व बनाया जा सके। बेसिक शिक्षा अधिकारी जयकरन यादव ने बताया कि विद्यार्थी के बाल सुलभ मन पर जो छाप पड़ती है। वह जीवन भर बनी रहती है। इसी वजह से सरकारी स्कूल के छात्र-छात्राओं में संस्कार विकसित किया जाएगा। उन्हें समाजिक सरोकार से परिचित कराया जाएगा। स्कूलों में होने वाली मासिक परीक्षा में नैतिक ज्ञान से संबंधित प्रश्न भी पूछे जाएंगे। जिससे भारत के भावी भविष्य को संस्कारित बनाया जा सके।
0 comments :