Facebook Twitter Google RSS

Monday, 6 June 2016

सीबीएसई ने देश के 91 स्कूलों की मान्यता खत्म की

Ragini Srivastav     03:27:00  No comments

सीबीएसई ने देश के 91 स्कूलों की मान्यता खत्म की

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने देशभर के 91 स्कूलों की मान्यता समाप्त कर दी है। यह फैसला नये सत्र (2016-17) के लिए लिया गया है।

Mon, 06 Jun 2016 10:26 AM (IST)

लखनऊ। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने देशभर के 91 स्कूलों की मान्यता समाप्त कर दी है। यह फैसला नये सत्र (2016-17) के लिए लिया गया है।

इलाहाबाद क्षेत्रीय कार्यालय के अनुसार 91 में से एक दर्जन स्कूल उत्तर प्रदेश के भी शामिल हैं। हालांकि जिन पुराने स्कूलों ने अभी मान्यता प्राप्त नहीं की है, वह 30 जून तक यह औपचारिकता पूरी कर सकेंगे।

बोर्ड की ओर से अमान्य स्कूलों की सूची में यूपी के एक दर्जन से अधिक स्कूल शामिल हैं। बिहार, दिल्ली, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र सहित सभी प्रदेशों के स्कूल हैं। बोर्ड की एक अन्य सूचना के अनुसार जिन पुराने स्कूलों ने नए सत्र के लिए अभी तक रजिस्ट्रेशन का नवीनीकरण नहीं कराया है, वह 30 जून से पहले तक आवेदन कर सकते हैं।

इस दौरान नये स्कूल की मान्यता के लिए आवेदन स्वीकार नहीं होगा। बोर्ड के क्षेत्रीय निदेशक पीयूष शर्मा ने बताया कि 30 जून तक ऐसे स्कूल की संख्या में बढ़ोत्तरी भी हो सकती है जिनकी मान्यता नहीं हो। मान्यता देने और अमान्य करने का काम दिल्ली स्थित मुख्यालय से होता है। जिन स्कूलों की मान्यता रद की गई है, उनकी सूची बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।

Ragini Srivastav


Lorem ipsum dolor sit amet, consectetuer adipiscing elit. Ut odio. Nam sed est. Nam a risus et est iaculis adipiscing. Vestibulum ante ipsum faucibus luctus et ultrices.
View all posts by Naveed →

0 comments :

Find Any Product and Win Prizes

>

Recent news

recent

About Us