देश में सर्वाधिक 21 लाख बाल मजदूर उत्तर प्रदेश में
सूबे में करीब 21 लाख बच्चे मजदूरी कर रहे हैं। यह खुलासा बच्चों के लिए काम करने वाली संस्था चाइल्ड राइट्स एंड यू (क्राई) ने वर्ष 2011 की जनगणना के आंकड़ों के विश्लेषण के बाद किया है
बुधवार को जारी संस्था की रिपोर्ट में कहा गया है कि इनमें से 7.5 लाख बच्चे या कभी स्कूल नहीं गए या फिर बीच में पढ़ाई छोड़ चुके हैं। इससे इनके विकास पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है।
रिपोर्ट के मुताबिक, देश में सर्वाधिक बाल श्रमिक यूपी में हैं। प्रदेश में पिछले 10 साल में 13 फीसदी बाल श्रमिक बढ़े हैं। वर्ष 2011 की जनगणना के मुताबिक यूपी में 21 लाख 76 हजार 706 बाल श्रमिक हैं।
इनमें से 60 फीसदी सीमांत मजदूर हैं जोकि छह महीने या उससे कम काम करते हैं। जबकि शेष 40 फीसदी बच्चे छह महीने से अधिक श्रम करते हैं।
0 comments :